बलरामपुर ब्रेकिंग: पीएम और सवर्ण समाज पर आपत्तिजनके टिप्पणी मामले में यूट्यूबर पत्रकार गिरफ्तार, आजाद समाज पार्टी ने गिरफ्तारी का किया विरोध , पत्रकार संगठनों ने भी कसी कमर

गुरु जी की कलम से

बलरामपुर: जिले के पचपेड़वा थानामें एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री और सवर्ण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में यूट्यूबर पत्रकार मिथलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह कार्रवाई पचपेड़वा थाना पुलिस द्वारा 30 जुलाई 2025 को की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता रामेंद्र त्रिपाठी ने मिथलेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि तथाकथित पत्रकार मिथलेश कुमार ने आदरणीय प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक और गरिमामय पद के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी की है। आरोप है कि मिथलेश कुमार पूर्व में भी हिंदू देवी-देवताओं और सवर्ण समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर चुके हैं। यह भी आरोप है कि वह किसी के भी निजी जीवन पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर अवैध वसूली में लिप्त रहते हैं। शिकायतकर्ता ने मिथलेश कुमार की आय से अधिक संपत्ति और दोहरी नागरिकता की भी जांच की मांग की है।
पचपेड़वा थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 299, 352, 353(3), 196 और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66E के तहत एफआईआर संख्या 0154/2025 दर्ज की गई है। घटना का दिन बुधवार, 30 जुलाई 2025 बताया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्रिपाठी को सौंपी गई है। इस गिरफ्तारी से बलरामपुर में हड़कंप मच गया है, और मामले को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।