📅 Published on: August 2, 2025
Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर/दिल्ली।
अयोध्या-फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के चर्चित सांसद अवधेश प्रसाद का जन्मदिन इस बार न सिर्फ राजनीतिक, बल्कि सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बन गया। दिल्ली स्थित उनके आवास पर आयोजित जन्मदिन समारोह में समाजवादी पार्टी के साथ-साथ भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की।
समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, इकरा हसन, अबू हाशिम हाशमी, मोहिबुल्लाह नदवी, प्रिया सरोज, आदित्य यादव और सांसद सनातन पांडेय सहित पार्टी के अनेक नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उतरौला विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने भी सांसद अवधेश प्रसाद को शुभकामनाएं दीं। हसीब खान को सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी सहयोगियों में गिना जाता है।
समारोह में भाजपा के भी कई सांसद, मंत्री और नेताओं की मौजूदगी ने यह साबित किया कि सांसद अवधेश प्रसाद का प्रभाव और लोकप्रियता दलगत सीमाओं से परे है।
सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रतीक माने जाने वाले अवधेश प्रसाद को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अयोध्या जिले के सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व मंत्री मनोज पांडेय, सांसद रुचि वीरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक भी पहुंचे।
जन्मदिन कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब और विभिन्न दलों की भागीदारी ने इसे सिर्फ एक निजी आयोजन न बनाकर एक सशक्त राजनीतिक संदेश का मंच बना दिया।