मारवाड़ी युवा मंच (सनराइज) बढ़नी शाखा का भव्य गठन व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, माधव सिंघल बने अध्यक्ष

मारवाड़ी समाज की एकता से इस भव्य आयोजन ने बढ़नी क्षेत्र में मारवाड़ी समाज के युवा नेतृत्व को नई दिशा देने का कार्य किया है।

गुरु जी की कलम से

बढ़नी, सिद्धार्थनगर
मारवाड़ी समाज के युवाओं में सेवा, नेतृत्व व समर्पण की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच (सनराइज) की बढ़नी शाखा का गठन बुधवार को एक गरिमामय समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर माधव सिंघल को सर्वसम्मति से शाखा का अध्यक्ष चुना गया, जबकि वत्सल गोयल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में शुभम तुलस्यान (उपाध्यक्ष), राघव मित्तल (कोषाध्यक्ष), मानव गोयल (सह-सचिव), नैतिक खेतान (जनसंपर्क अधिकारी), हर्ष मित्तल व अमन गोयल (कार्यकारिणी सदस्य) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त मंच की टीम में शिवम केडिया, शुभ बाजोरिया, कन्हैया अग्रवाल, आयुष सिंघल, अनमोल ढ़ोकनीय, अगम तुलस्यान, अक्षत सिंघल, हर्ष कानोड़िया, ओम गोयल, नमन कानोड़िया, सत्यम गोयल, युवराज गोयल, विवेक अग्रवाल और आकाश गोयल को सदस्य बनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से हुई। मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यवसायी राजेन्द्र केडिया, विशिष्ट अतिथि शोहरतगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल तथा प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल ने नवगठित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि राजेन्द्र केडिया ने अपने उद्बोधन में कहा, मारवाड़ी युवा मंच (सनराइज) युवाओं को न केवल समाजसेवा का अवसर देता है, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है।

विशिष्ट अतिथि रवि अग्रवाल ने कहा कि मंच को सामूहिकता और समरसता के साथ समाजहित में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्यवसायी निश्चल सिंघल ने किया। समारोह में संजय मित्तल, मनीष सिंघल, गुलाब चन्द्र अग्रवाल, सतीश शर्मा, गोकुल गोयल, गोपाल मित्तल, नंदकिशोर शर्मा, कमल मित्तल, विकास केडिया, दिनेश गोयल, शोभित अग्रवाल, श्याम जालान, कनक कानोड़िया, विश्वनाथ अग्रवाल, नारायण कानोड़िया, अनुप छापड़िया, राजू छापड़िया, सुरेश केडिया, प्रवीण, मनोज बाजोरिया, मोहन खेतान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।