52.09 ग्राम स्मैक शिफ्ट डिजायर कार पर सवार चार अंतर्जनपदीय स्मैक के सप्लायर और सौदागर कार सहित गिरफ्तार

परमात्मा उपाध्याय की रिपोर्ट

बढ़नी सिद्धार्थनगर
एसएसबी 50 वी वाहिनी जी कम्पनी मलगहिया व पुलिस की टीम द्वारा रविवार को मलगहिया मोड़ के पास चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन से 52.09 ग्राम स्मैक के साथ अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दा फास किया। जिसमे एक महिला सहित चार लोगो को किया गिरफ्तार गया।
ढेबरुआ कोतवाली थाना पर प्रेस कांप्रेंस कर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना के आधार पर एसएसबी व नागरिक पुलिस की सयुंक्त टीम बना कर रविवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे चार पहिया वाहन कार को रोककर तलाशी व पूछताक्ष की गई । जिसमे संजय गुप्ता पुत्रराजेंद गुप्ता वार्ड नम्बर 9 नगर पंचायतबढ़नी के पास से 10.28 ग्राम, अर्चना गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता वार्ड नंबर 9 नगर पंचायत बढ़नी के पास से 12.54 ग्राम, दद्दू सोनकर पुत्र स्वर्गीय तिलक राम निवासी हसुवा डोल देहात कोतवाली बलरामपुर के पास से 9.97 ग्राम स्मैक, जलील पुत्र ख़ादिम निवासी ग्राम मशूर गंज थाना दरगाह शरीफ जिला बहराइच के पास से 10.27 ग्राम स्मैक व और तो और चार पहिया वाहन शिफ्ट डिजायर कार से 9.03 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।

चार तस्कर में से एक महिला व एक पुरुष जिले के नगर पंचायत बढ़नी के दोनों निवासी और एक बलरामपुर जिला और चौथा बहराइच जनपद का निवाी है

तस्करों के पास से दो मोबाइल फोन, 20470 रुपया भारतीय व 945 रूपया नेपाली भी बराम
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगरने बताया की पकड़े गए कथित अपराधियों का अपराध का इनका पुराना अपराधिक इतिहास है। इन लोगो के विरुद्ध इनके थानो मे विभिन्न धाराओ मे अनेक मुकादमे दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तो को एनडीपीएस एक्ट मे ढेबरुआ कोतवाली थाना मे मुकादमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

उक्त बरामदगी मे चौकी प्रभारी बढ़नी अनिरुद्ध सिंह, उपनिरीक्षक एसएसबी उप निरीक्षक मथन सिंह,उप निरीक्षक किशोर गिरी,हेड कास्टेबल अदनान शेख, मनीष चौधरी, विशाल गौड़, पचम यादव, महिला कांस्टेबल मीरा रानी, गुंजन कुमार, विनोद कामित, राजन सिंह, शंकर लाल रहे।