📅 Published on: August 12, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर/चिल्हिया। जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेन्सा गांव में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। शव के पास ही उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली।
परिजनों के मुताबिक, विजय रविवार रात खाना खाने के बाद मोबाइल फोन पर बात करते हुए घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
शव पर चोट के निशान और खून के धब्बे पाए गए, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मामले की तफ्तीश जारी है।