बढ़नी/सिद्धार्थनगर।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्ञान प्ले वे स्कूल में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिरंगे की शान और देशभक्ति की भावना से सराबोर नौनिहालों ने अपने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण से हुई, जिसके बाद बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए गीत, नृत्य और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति के तरानों पर थिरकते बच्चों को देख अभिभावक और अतिथि भावुक हो उठे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राज कुमार अग्रहरि ने कहा कि “नौनिहालों का उत्साह और देशभक्ति देखकर गर्व की अनुभूति होती है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देश के प्रति प्रेम, संस्कार और जिम्मेदारी का भाव जगाने का सशक्त माध्यम हैं।”
पूर्व छात्र नेता राजकुमार सिंह उर्फ राजू शाही ने कहा कि बच्चों में देश के प्रति प्रेम और संस्कार जगाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को देखकर अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकगण और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।