📅 Published on: November 13, 2025
गुरू जी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने अपने वार्ड नंबर 3, मुहल्ला लोहिया नगर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक वार्डवासियों को डस्टबिन वितरित किए और लोगों से गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की।
अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि नगर की स्वच्छता बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आस-पास साफ-सफाई रखने, खुले में शौच न करने और शौचालय का प्रयोग करने की अपील की ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर में यदि कहीं गंदगी दिखे या सफाई की समस्या हो, तो संबंधित सफाई नायक को तुरंत सूचित करें ताकि कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर रामसूरत चौरसिया, विनय शर्मा, मोनू गुप्ता, रजत, गुड्डू साहू, गोलू साहू, रामचंदर साहू सहित कई वार्डवासी उपस्थित रहे।