स्व. प्रभावती देवी के चतुर्थ पुण्यस्मरण पर महिलाओं को साड़ी वितरण, शिक्षा को समर्पित रहा कार्यक्रम

अनिल चौधरी ने मां की स्मृति में बांटी साड़ियां | भावुक हुआ पूरा कार्यक्रम

निजाम अंसारी 

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)।
चौधरी सुबास चन्द्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज, बुढ़नईया पकड़ी बाजार के परिसर में स्वर्गीय प्रभावती देवी के चतुर्थ पुण्यस्मरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं शिक्षक मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने अपनी माता की स्मृति में सैकड़ों महिलाओं को साड़ी वितरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अनिल चौधरी ने भावुक स्वर में कहा कि “मेरी पूजनीय माता जी ने जीवनभर मेरा मार्गदर्शन किया। आज वे शारीरिक रूप से भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद और प्रेरणा सदैव मेरे साथ है।”

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख जोगिया कौशलेंद्र मणि त्रिपाठी ने स्व. प्रभावती देवी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार हेतु ग्रामोदय इंटर कॉलेज की स्थापना की, जो एक सराहनीय पहल थी।

युवा समाजसेवी कृष्ण कुमार पाण्डेय ने कहा कि “शिक्षा केंद्र की स्थापना एक पुनीत कार्य है। स्वर्गीय प्रभावती देवी ने शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए जो योगदान दिया, वह अनुकरणीय है।”

इस मौके पर अपना दल (एस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष आत्माराम पटेल , अरविन्द चौधरी, अखिलेश तिवारी, मनोज कुमार मिश्रा, कपिल देव चौधरी, प्रकाश चंद चौधरी, धीरेंद्र चौधरी, अजय चौहान, रंजीत चौधरी, सुनील गुप्ता, राजू चौधरी, बबलू पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।