📅 Published on: November 15, 2025
गुरू जी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। एनडीए की सरकार बनने की खुशी में नगर पंचायत बढ़नी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए पटाखे फोड़कर व मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। क्षेत्र में माहौल पूरी तरह जश्नमय रहा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने जिस विशाल समर्थन के साथ भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबंधन को विजयी बनाया है, वह स्पष्ट करता है कि जनता विकास, सुशासन और स्थिर प्रशासन चाहती है। जनता का यह विश्वास भाजपा नेतृत्व की नीतियों और कार्यशैली के प्रति गहरी आस्था को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार के विकास की उम्मीदें अब भाजपा नेतृत्व से और भी अधिक मजबूती से जुड़ गई हैं।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए नेतृत्व के प्रति अपना आभार व्यक्त किया तथा कहा कि बिहार में अब तेजी से विकास, रोजगार सृजन और सुशासन को नई गति मिलेगी। जश्न के दौरान ‘एनडीए सरकार जिंदाबाद’, ‘भाजपा जिंदाबाद’, ‘विकास के पथ पर चलेगा बिहार’ जैसे नारे खूब गूंजते रहे।
जश्न में ये कार्यकर्ता रहे शामिल
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बड़े भईया मनोज गोयल जी, दिलीप मद्धेशिया जी, ध्रुव चतुर्वेदी जी, मिथुन अग्रहरी जी, महेश चौधरी जी, अभिषेक रावत जी, अनिल वर्मा जी, बृजेश अग्रहरी जी, अभिषेक यादव जी, भोला अग्रहरी जी, राजन साहू जी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां मनाईं।