पति के दूसरे विवाह से नाराज महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा: बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी

नियमतुल्लाह खान 
सिद्धार्थनगर (यूपी): जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के सोननगर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपनी जान जोखिम में डालकर निर्माणाधीन जल निगम की ऊंची पानी की टंकी पर जा चढ़ी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे छोड़ किसी दूसरी महिला को अपना लिया है।
पूरी घटना का विवरण:
सोननगर गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां, घरेलू कलह और पति की बेरुखी से इस कदर आहत हुई कि वह गांव में बनी पानी की टंकी के शिखर पर पहुंच गई। महिला वहां से चिल्ला-चिल्लाकर अपने पति को मौके पर बुलाने की जिद करने लगी। ग्रामीणों ने जब महिला को इतनी ऊंचाई पर देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने घंटों कड़ी मशक्कत की। महिला का स्पष्ट कहना था कि जब तक उसका पति सामने नहीं आता, वह नीचे नहीं उतरेगी। पुलिस प्रशासन महिला को सुरक्षित नीचे उतारने और मामले को शांत करने के प्रयास में जुटा रहा।
न्यूज़ मेट्रिक्स (N