युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण: आपदा के समय ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ की भूमिका निभाएंगे स्थानीय युवा
📅 Published on: May 14, 2026
Kapilvastupost
Siddhartha nagar
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणाप्पा जी.एन., मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत चौरसिया और आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
युवाओं की टीम बनेगी समाज का सुरक्षा कवच
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणाप्पा जी.एन. ने कहा कि इस सात दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ‘युवा आपदा मित्र’ और ‘युवा आपदा सखियों’ की एक ऐसी टीम तैयार करना है, जो किसी भी आपात स्थिति में प्रथम प्रति उत्तरकर्ता (First Responder) की भूमिका निभा सकें।
उन्होंने जोर देते हुए कहा:
”किसी भी आपदा के समय राहत और बचाव कार्य में स्थानीय स्तर के प्रशिक्षित युवा ही सबसे प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। जब तक बाहरी मदद पहुँचती है, तब तक ये प्रशिक्षित युवा जान-माल के नुकसान को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।”


