📅 Published on: August 8, 2026
विधायक विनय वर्मा के इस घोषणा से क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर दौड़ी है व्यापार संघ जनप्रतिनिधियों संजय मित्तल ,राज कुमार अग्रहरि, त्रियुगी अग्रहरि ,अंशु जायसवाल,मनोज जायसवाल , मुन्नू मौर्य सहित लोगों ने विधायक के कार्यों की सराहना की।
गुरु जी की कलम से
शोहरतगढ़।
बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। क्षेत्र में लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने के लिए तुलसियापुर क्षेत्र में नया विद्युत उपकेंद्र (33/11 KV) बनाया जाएगा। इसके साथ ही ढेबरुआ पावर हाउस की क्षमता को बढ़ाकर 132 KV करने की मंजूरी मिल गई है।
स्थानीय विधायक विनय वर्मा की इस पहल पर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने दोनों महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। दोनों परियोजनाओं की मंजूरी मिलने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और ग्रामीणों ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विधायक ने उठाया था जनता की समस्या का मुद्दा
मानसून सत्र के दौरान शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा था। विधायक ने मंत्री को अवगत कराया था कि:
बड़ा कार्यक्षेत्र: ढेबरुआ पावर हाउस से बढ़नी ब्लॉक की लगभग 50 ग्राम पंचायतों को बिजली सप्लाई की जाती है, जिससे इस पर अत्यधिक दबाव रहता है।
नए पावर हाउस की आवश्यकता: तुलसियापुर क्षेत्र में एक स्वतंत्र 33/11 KV विद्युत उपकेंद्र बनने से दर्जनों गांवों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सकेगी।
क्षेत्रीय जनभावनाओं और आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री ने विधायक की दोनों मांगों को सहर्ष स्वीकार कर लिया।
क्षेत्रवासियों को मिलेगा फायदा
ढेबरुआ पावर हाउस की क्षमता 132 KV होने और तुलसियापुर में नया उपकेंद्र बनने से: ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या खत्म होगी। 50 से अधिक गांवों के किसानों और आम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। क्षेत्र के विकास और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी।