📅 Published on: August 8, 2026
ग्राम चौपाल केवल एक औपचारिक बैठक नहीं है, बल्कि यह शासन और प्रशासन को सीधे जनता के दरवाजे तक लाने का एक मजबूत माध्यम है। हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचे। सड़क, शुद्ध पेयजल, आवास, पेंशन और आयुष्मान कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं हर जरूरतमंद का हक हैं। गांव में मौजूद बिजली के पोल जैसी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा, ताकि किसी भी ग्रामीण को आने-जाने में असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े। ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास और हर ग्रामीण की खुशहाली के लिए हम पूरी निष्ठा से संकल्पित हैं।” अजय कुमार यादव प्रधान प्रतिनिधि महादेव खुर्द
निजाम अंसारी
बढ़नी (सिद्धार्थनगर): विकास खंड बढ़नी अंतर्गत ग्राम पंचायत हलौरा और महादेव खुर्द में शुक्रवार को “गांव की समस्या, गांव में समाधान” पहल के तहत ग्राम चौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, जहां उन्हें विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी स्थानीय समस्याओं को सुना गया।
ग्राम पंचायत हलौरा: जनकल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं पर चर्चा
ग्राम पंचायत हलौरा के पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव ने की। कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया:
प्रमुख योजनाएं: अटल पेंशन योजना, राशन कार्ड, वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, वीबी जी राम जी योजना, और किसान सम्मान निधि।
स्वास्थ्य व स्वच्छता: आयुष्मान भारत कार्ड और परिवार कार्ड बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
बैंकिंग सेवाएं: अंबुज श्रीवास्तव द्वारा ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उपस्थिति: इस दौरान ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव, पंचायत सहायक आराध्या पांडेय, बिजली विभाग के जेई सुशील मौर्य, लाइनमैन नियाज, आशा बहू रेनू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सफाई कर्मी तथा गांव निवासी जय प्रकाश, रामविलास, सोनमती, संगीता, भुररे, राधेश्याम, नागेश्वर, कोदई सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत महादेव खुर्द: बिजली पोल हटाने के लिए शिकायती पत्र, योजनाओं की दी गई जानकारी
ग्राम पंचायत महादेव खुर्द में चौपाल कार्यक्रम पंचायत सचिव शीला पटेल और ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
सड़क के बीच बिजली पोल का मुद्दा: गांव निवासी आज्ञाराम (पुत्र राम लखन) ने चौपाल में बिजली विभाग को लिखित शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास सड़क के बीचों-बीच एक बिजली का पोल स्थित है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। इस जनसमस्या का समर्थन करते हुए ग्राम प्रधान ने भी शिकायती पत्र पर अपनी मोहर और हस्ताक्षर कर तुरंत कार्रवाई की मांग की।
योजनाओं का प्रचार-प्रसार: प्रधान प्रतिनिधि अजय प्रताप यादव ने सड़क, पेयजल, आवास, वृद्धावस्था/विधवा पेंशन और आयुष्मान कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की।
उपस्थिति: कार्यक्रम में पंचायत सचिव शीला पटेल, बिजली विभाग के जेई सुरेंद्र कुमार, कृषि विभाग/एडीओ पंचायत राम सेवक यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय प्रताप यादव, आलोक कुमार चतुर्वेदी, आशा, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मी, रोजगार सेवक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।