सांसद जगदंबिका पाल को मिला प्रतिष्ठित ‘सांसद रत्न पुरस्कार 2026’, डुमरियागंज में खुशी की लहर

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर।

डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जगदंबिका पाल को संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिष्ठित “सांसद रत्न पुरस्कार–2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मिलने से डुमरियागंज समेत पूरे सिद्धार्थनगर जिले में हर्ष का माहौल है।

ग्राम प्रधान अब्दुल्ला बुखारी ने कहा संसद में प्रभावी जनप्रतिनिधित्व की मिली राष्ट्रीय पहचान सांसद जगदंबिका पाल को यह पुरस्कार संसद में उनकी उच्च सक्रियता, बहस में प्रभावी भागीदारी और आम जनता से जुड़े विषयों को निरंतर उठाने के लिए दिया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, सड़क, रेल कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों को संसदीय पटल पर मजबूती से प्रस्तुत किया है।

डुमरियागंज की जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि:

  • यह सम्मान केवल सांसद का नहीं, बल्कि डुमरियागंज की जनता के विश्वास का सम्मान है।

  • सांसद रत्न पुरस्कार मिलने से राष्ट्रीय स्तर पर डुमरियागंज की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी।

  • उनका लंबा संसदीय अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण क्षेत्र के विकास की गति को और तेज करेगा।

यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर उनके व्यक्तिगत संसदीय योगदान और सिद्धार्थनगर की जनता की आकांक्षाओं को दी गई एक बड़ी पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

इस खुशी के मौके पर ग्राम प्रधान रिंकू चौधरी , शिवा तिवारी , दिलीप पांडे, राधेश्याम शर्मा , शारिक खान , राजकुमार , रामजी यादव सहित लोगों ने खुशी जाहिर करी।