सेवा संकल्प के तहत युवा भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी ने गायों को खिलाए फल, गांवों में पहुंचाया सेवा का संदेश

निजाम अंसारी
सिद्धार्थनगर। युवा भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खंड बढ़नी के ढेकहरी, परसोहिया और खजुरिया गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गायों को फल खिलाकर गोसेवा की और लोगों से भी पशुओं की सेवा एवं संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गायों का विशेष महत्व है। गोसेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि पशुओं के प्रति संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ-साथ पशुओं की सेवा का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है।
ढेकहरी, परसोहिया और खजुरिया गांवों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने सिद्धार्थ चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी भी ली और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों में सहभागिता का आह्वान किया।
युवा भाजपा नेता ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्यों में योगदान देना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से गायों की देखभाल, उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था तथा जरूरत पड़ने पर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। गायों को फल खिलाने की पहल की लोगों ने सराहना की।

इस दौरान रिंकू चौधरी , राजकुमार मौर्या, शारिक खान , सचिव भानु प्रताप सिंह, त्रियुगी अग्रहरि, सिद्धार्थ पाठक , राजेश पाठक उर्फ पप्पू पाठक, प्रभात तिवारी, विनीत कमलापुरी, मनोज जायसवाल, शैलेश पांडे आदि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।