नवल किशोर शर्मा युवा प्रदेश अध्यक्ष व आतिफ मलिक अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष मनोनीत

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर: पीस पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष ओबैद खान ने नवल किशोर शर्मा जी को युवा प्रदेश अध्यक्ष तथा आतिफ मलिक जी को अधिवक्ता संघ, सिद्धार्थ नगर का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ओबैद खान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन और समाज को एक नई ऊर्जा व दिशा मिलेगी। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

ओबैद खान ने आगे कहा, “नवल किशोर शर्मा जी एवं आतिफ मलिक जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर ढेरों शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों अपने दायित्वों को सफलता पूर्वक निभाएं और समाज व संगठन के हित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते रहें।”

इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी।