📅 Published on: November 16, 2026
लोकआस्था और श्रद्धालुओं की सेवा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता: चेयरमैन सुनील अग्रहरि”
निजाम अंसारी
बढ़नी (सिद्धार्थनगर): लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बढ़नी कस्बे में सूर्योपासना का यह पर्व बेहद भव्य, दिव्य और अनुशासनपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। क्षेत्र के नदियों, जलाशयों और तालाबों के किनारे भारी संख्या में मौजूद निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने पुत्र की दीर्घायु व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शानदार व्यवस्था और सजावट ने मोहा मन
इस बार के आयोजन में प्रशासन और स्थानीय समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया था। घाटों पर जबरदस्त सजावट के साथ-साथ उत्कृष्ट साफ-सफाई की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, प्रकाश (लाइट) की चाक-चौबंद व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवा पंडाल भी सुचारू रूप से संचालित किए गए, जिससे व्रती महिलाओं और आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
सुरक्षा को लेकर चौकस रही पुलिस प्रशासन
पर्व के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस दिखा। ढेबरुआ थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय और बढ़नी चौकी इंचार्ज वीरेन्द्र कुमार यादव अपने अधीनस्थों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए मुस्तैद नजर आए।
बढ़नी नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर और तैयारियों के दौरान कहा कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता यही है कि लोकआस्था के इस महान पर्व छठ पर हमारे नगरवासियों और दूर-दराज से आने वाली व्रती महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए नगर पंचायत की पूरी टीम पूरी तन्मयता, निष्ठा और समर्पण के साथ जुटी हुई है। इस बार हमारे नगर का छठ घाट और अधिक भव्य, अलौकिक, स्वच्छ और दिव्य रूप में सजाया गया है, ताकि हर श्रद्धालु यहाँ आकर शांति और श्रद्धा के साथ सूर्योपासना का यह महापर्व मना सके। हम इस ऐतिहासिक आयोजन को बेहतरीन और सुरक्षित बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।”
दिग्गज और गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस पावन अवसर पर नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने छठ घाट पर पूजा करने आईं व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन निसार बागी, निजाम अहमद , विष्णु अग्रहरि, सिद्धार्थ शंकर पाठक, अमित मौर्य, अभिषेक, राजू चौधरी, नामित सभासद त्रियुगी अग्रहरि , अनीता जायसवाल , रामधनी मौर्य, कन्हैया मित्तल, अजय कुमार जायसवाल, अधिवक्ता श्रवण कुमार श्रीवास्तव, रामराज कन्नौजिया, ऋषभ मोदनवाल, बृजेश अग्रहरि, युवा भाजपा नेता अंश संजय जायसवाल, भानु प्रताप सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।