📅 Published on: November 15, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और आजाद समाज पार्टी (ASP) के बीच हुए राजनीतिक गठबंधन को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार, 14 नवंबर 2026 को दोनों पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सिद्धार्थनगर स्थित जिला अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस नए सियासी समीकरण का स्वागत किया।
जिलाध्यक्षों की अध्यक्षता में मना जश्न
इस कार्यक्रम का आयोजन AIMIM के जिलाध्यक्ष निशात अली, ASP के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष जीतू प्रधान की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए गले लगाया। कार्यकर्ताओं ने इस गठबंधन को राजनीतिक एकजुटता और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूत करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद
गठबंधन के जश्न के इस मौके पर नईम अख्तर अंसारी, मेराज चौधरी, नौशाद आलम, काली चरण, शिवचंद भारती, शिवकुमार आजाद, जुनेद खान, मकबूल अहमद, शम्स तबरेज खान, तनवीर अहमद, आसिफ इकबाल, इरफान अहमद, अब्दुर्रहमान, एहसान अहमद, अफजल, रेहान, वसीम अहमद, मोहम्मद अज्जू, शादाब खान, अब्दुल सलाम, आतिफ अख्तर, आफताब अहमद, शफीकुर्रहमान, मोहम्मद आसिफ, अक्षय कुमार, एडवोकेट राजेश कुमार राव और अमर बौद्ध सहित दोनों पार्टियों के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।