इटवा – बस का इंतेजार करते करते मौत के आगोश में चली गयी महिला
📅 Published on: August 28, 2022
एस खान
हर आदमी की जिंदगी में मौत पहले दी से ही लिखी होती है किसको कब और कैसे मरना है यह सब ऊपर वाले के हाथ में है कुछ ऐसा ही मामला एक ।महिला के साथ हुवा कि वह कहीं जाने के लिए निकली और सवारी का इंतजार करते करते मौत ने उसे अपने आगोश में ले लिया।
घटना इटवा थाना क्षेत्र के चौखडा चौराहे की है। जब एक 40 वर्षीय महिला शनिवार को बस के इंतजार में किनारे। बैठी हुई थी कि अचानक से एक कार ने उसे ठोकर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई।
इटवा थाना क्षेत्र के मुडिला शिवदत्त गांव की महिला शमशीर बानो पत्नी शब्बीर शनिवार को निकट के ही एक गांव प्रेम नगर के लिए जा रही थी मुख्य मार्ग पर साधन के इंतजार में थी इटवा की तरफ से आ रही कार ने उसे रौंद दिया जिससे महिला की मौत हो गई । मामले की छानबीन इटवा थाने द्वारा जारी है कार की पहचान भी हो गई है।
फोटो – सांकेतिक तस्वीर


