अनाथ बच्चों को फल और किताब वितरण कर पूर्व प्रदेश सचिव ने मनाया मुलायम सिंह यादव की जयंती
📅 Published on: November 22, 2022
संवाददाता तौहिद खान
सिद्धार्थनगर नौगढ़ तहसील क्षेत्र के मधुबेनीया अनाथ आश्रम के बच्चों में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मोहम्मद जफर ने अपने साथियों के साथ बच्चों में किताब कॉपी पेंसिल पेन फल वितरण कर मनाया भारत देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती इस दौरान मोहम्मद जफर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी प्रेरणा उनकी यादें हम लोगों के बीच है आज अनाथ बच्चों के बीच आकर इनके बीच फल और सामग्री वितरण कर मै नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं नेताजी अमर रहे इस दौरान मोहम्मद जफर सहित मोहम्मद रफीक,संजय राय,नसीम खान,इलियास खान,रियाज खान साथी मौजूद रहे।



