शोहरतगढ़ – भिरंडा गेट के बगल एक मकान में हुई लाखों की चोरी
📅 Published on: November 25, 2022
इन्द्रेश तिवारी
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बा के खुनुवा बाईपास पर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण सहित लाखों का सामान उड़ा लिया। चोरी के समय घर खाली था। परिजन एक शादी में गए थे। शुक्रवार को परिजन घर पँहुचे। तो देखा घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। और घर के सभी समान बिखरे हुए हैं। अलमारी व बक्से के टाला टूटे हुए हैं।

जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पुलिस पहुचकर चोरी हुए समान का लिखा पढ़ी की।
कस्बा निवासी मनोज तिवारी के अनुसार, घर के सभी परिवार सहित घर मे ताला लगाकर अपने ससुराल निविहवा शादी में गए थे।
शुक्रवार को शादी से लौटकर सुबह घर पँहुचे। तो देखा दरवाजे के ताला टूटा हुआ है। और घर में सारे समान बिखरे हुए हैं। कमरे में रखे अलमारी, दो बड़े बक्से के ताला टूटा हुआ है। सभी समान जमीन पर पसरे हुए है। सभी समान चेक किया गया। जिसमे से लाखों की नगदी, आभूषण सहित कीमती बर्तन, व अन्य सामान चोर चोरी कर उठा ले गए थे। पीडिता चोरी की घटना की जानकारी शोहरतगढ़ पुलिस को दी।
इस संबध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली थी। पीड़िता के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।


