कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की मनाई जयंती
📅 Published on: January 24, 2023
media man
डुमरियागंज 24 जनवरी / आज़ स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई । इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि स्व कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं दो बार मुख्यमंत्री रहे इस दौरान उन्होंने गरीबों, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए तमाम ऐतिहासिक कार्य किए जिसके कारण उन्हें जननायक भी कहा जाता है। आज़ उनकी जयंती के अवसर पर पूरा राष्ट्र उन्हें याद कर रहा है।
इस अवसर पर डुमरियागंज ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चौबे, नगर पंचायत भारत भारी के अख्लाक अहमद, विनोद मौर्या, शाहिद चौधरी, इमरान अहमद, बहादुर शर्मा, विकास मौर्या, अनुज कन्नौजिया, सुग्रीव वर्मा, सुभाष चौधरी सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


