विविधता में एकता का देश है भारत

kapilvastupost reporter

सिद्धार्थनगर। भारत विविधता में एकता का देश है। जहां हर 100 किमी पर भाषा, रहन सहन, खान पान, बदल जाते हैं ।भारत के लिए ऐतिहासिक, वैश्विक व आर्थिक महत्व का गौरवान्वित क्षण है कि वह जी 20 समूह की अध्यक्षता 1दिसम्बर 2022 से 30 नवम्बर 2023 तक, एक वर्ष के लिए कर रहा है।

जी 20 अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। उत्तर प्रदेश में जी 20 के तहत 4 स्थानों क्रमशः लखनऊ, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, बनारस में आयोजन होना है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जी20 के लिए, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से डॉ अरविन्द कुमार रावत व डॉ विमल चन्द्र वर्मा को अम्बेसडर नियुक्त किया है।

इसी क्रम में बुधवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में मिलेट्स (मोटे अनाज) का महत्व विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कुलपति व रजिस्ट्रार के संरक्षण में, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ त्रिभुवन नाथ, असिस्टेंट प्रोफेसर, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने भारत मे मिलेट्स के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि मिलेट्स में मुख्यतः ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा, कोदो, कुटकी, कुट्टू आदि शामिल है जो स्वास्थ्य के लिए मेडिसिन की तरह उपयोगी है। विश्व खाद्यान्न के लिए मिलेट्स को भारतीय धरोहर बताया, व इसके अधिक उत्पादन व उपयोगिता पर बल दिया।

डॉ विमल चन्द्र वर्मा ने ऑनलाइन व्याख्यान का संचालन किया तथा मिलेट्स के महत्व को रेखांकित किया। अन्त में डॉ अरविन्द कुमार रावत ने जी20 के उद्देश्यों व लक्ष्यों को रेखांकित किया तथा व्याख्यान के आयोजन के लिए कुलपति, रजिस्ट्रार, मुख्य वक्ता, शिक्षकगणों, विद्यार्थियों का आभार ज्ञापन किया।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post