एकेडमिक रिसोर्स पर्सन संघ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री बने हरिमोहन सिंह

Kapilvastupost reporter 

सिद्धार्थनगर। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष हरिमोहन सिंह को प्रदेश संयुक्त महामंत्री के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कार्यालय दारुलसफा लखनऊ में सम्पन्न हुई, जिसमें पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश कार्यसमिति के इस निर्णय का जनपद सिद्धार्थनगर के सभी एआरपी ने स्वागत किया और प्रदेश संयुक्त महामंत्री के रूप में जनपद सिद्धार्थनगर में प्रथम आगमन पर हरिमोहन सिंह का बीएसए कार्यालय के सामने मल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया गया।

बताते चलें कि हरिमोहन सिंह एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष के रूप में सक्रिय हैं और सदैव अपने प्रत्येक एआरपी के लिए संघर्षरत रहते हैं। जनपद सिद्धार्थनगर के प्रत्येक एआरपी ने प्रदेश अध्यक्ष और समस्त प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यो को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर हरिमोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति ने को विश्वास जताया है वो उसपर पूरी तरह समर्पित रहकर अपने प्रत्येक साथी के मान सम्मान और समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक जिले के प्रत्येक एआरपी की आवाज बनकर अधिकारियों से तत्काल समाधान कराते आए हैं और बहुत से साथियों के हित के लिए संघर्ष भी किया है इसीलिए अब प्रदेश की यह नई जिम्मेदारी मिली है।

प्रत्येक माह प्रदेश के एआरपी साथियो की आवाज को और चुनौतियों को बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक से मिलकर अवगत करवाया जाएगा और समाधान कराया जायेगा। जिला महामंत्री विनयकांत ने कहा कि हरिमोहन सिंह के सक्रियता और कुशल नेतृत्व को देखते हुए प्रदेश कार्यसमिति ने उन्हें प्रदेश के महत्त्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है, हम और एआरपी संघ सिद्धार्थनगर इस निर्णय का स्वागत करते हैं।

स्वागत करने वालों में एआरपी पशुपतिनाथ दूबे, डॉ कुमार शिवम, देवेंद्र त्रिपाठी, राम निवास यादव, प्रमोद त्रिपाठी, राम प्रवेश सहित पूरे जिले के एआरपी सम्मीलित रहें।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post