अमरेन्द्र पांडेय नामित किए गए समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव

जे पी गुप्ता

सिद्धार्थनगर। जिले के चुरिहारी गांव के रहने वाले अमरेन्द्र पाण्डेय को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से अमरेन्द्र पाण्डेय को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया है। समाजवादी लोहिया वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल एवं समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव भवानी शंकर पाण्डेय ने फूल मालाओं से स्वागत कर पार्टी में अमरेन्द्र पाण्डेय का स्वागत किया है।

इस मौके पर अमरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी युवाओं को जोड़ने एवं उनके हक की बात करती है। भाजपा शासनकाल में नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। आम जनता महंगाई से कराह रही है। व्यापारी जीएसटी से त्रस्त है। लेकिन सरकार किसी की बात को सुनने को तैयार नहीं है।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post