एस पी पी जी शोहरतगढ़ : शतरंज प्रतियोगिता में मोहमद उस्मान चार अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़  शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विगत वर्षो की भांति इस बार भी शतरंज खेल को जनपद स्तर पर बढ़ावा देने और युवाओं में शतरंज खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए अंतर महाविद्यालय शतरंज खेल प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

शतरंज खेल प्रतियोगिता के सीनियर और जूनियर वर्ग में कुल आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।अंतर महाविद्यालय शतरंज खेल के दौरान छात्रों में खेल के प्रति काफी उत्साह रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन  शिवपति कालेज के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार सिंह ने किया। प्राचार्य ने बताया कि  अधिक से अधिक खिलाड़ियों को शतरंज खेल से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है।

वर्ष में एक बार महाविद्यालय में शतरंज खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। शतरंज प्रतियोगिता में मोहमद उस्मान चार अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि उमामणि शुक्ला तीन अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। और विवेक कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे।  पूरी प्रतियोगिता पूर्व प्राचार्य बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज के भारत भूषण दिर्वेदी, मैच रेफरी राजकुमार यादव, संयोजक डा. धर्मेंद्र सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।अंत में प्राचार्य द्वारा विजेताओं में पुरस्कार वितरित किया गया।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post