📅 Published on: February 25, 2023
8 नये मार्गों के निर्माण के लिए मिला 6.5 करोड़ रुपए :
विधायक विनय वर्मा
Doctor Shah alam
शोहरत गढ़ विधानसभा क्षेत्र के आवश्यक विकास कार्यों में प्रमुख सड़क निर्माण हेतु लगातार कार्य प्रगति पर है। इसी संबंध में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में 8 नये मार्गों के निर्माण हेतु लगभग 6.5 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त की स्वीकृति हुई है।
नव निर्माण होने की जानकारी विधायक विनय वर्मा ने दी है। जिसके लिए विधायक ने लोक निर्माण विभाग उ.प्र के सभी वरीय अधिकारियों तथा सभी विभागीय पदाधिकारियों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।