सिद्धार्थ नगर – सिसिबाएसि मे अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र, महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय और उपाध्यक्ष बाल कृष्ण विजई

जाकिर खान

सिद्धार्थनगर । सिविल सिद्धार्थ बार एसोशिएशन सिद्धार्थनगर का चुनाव वर्ष 2023- 2024 आधुनिक बाइलाज एवं प्रतिवर्ष के भांति शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ ।
सभी पदो का चुनाव 24 को हुआ था । और मतगणना 25 की सुबह 10 बजे प्रारम्भ होकर शाम लगभग 6 बजे तक चला तत्पश्चात परिणाम घोषित किया गया ।

मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रामशंकर सिंह , उप मुख्य चुनाव आयुक्त अधिवक्ता रमेश कुमार पाण्डेय एवं चुनाव अधिकारी अधिवक्ता नागेंद्र नाथ पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया की एसोसीएशान मे कुल 601 मतदाता थे । जिस्मे से 576 मत ही पड़े । जिसमे 562 मत बैलेट द्वारा और 14 मत टेंडर का पड़ा ।

अध्यक्ष पद् प्रत्याशी मे कुल 6 उम्मीदवारों राधेश्याम मिश्र , इन्दु कुमार सिंह 178 मत पाकर द्वितीय स्थान पर हरिहर पाठक , श्रवण कुमार पांडेय , नरेंद्र कुमार भार्गव , सयद सरवर आलम ने जोर आजमाइश की । जिसमे से राधेश्याम मिश्र 179 मत पाकर विजई हुए । जबकी इन्दु कुमार सिंह 178 मत पाकर द्वितीय स्थान पर निकतम प्रतिद्वंदी रहे ।

इसी प्रकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों रमाकर पांडेय , बाल कृष्ण शुक्ल एवं रवि शंकर शुक्ल मैदान मे रहे जिसमे से बाल कृष्ण शुक्ल – 306 मत पाकर विजई हुए । जबकि रमाकर पांडेय 132 मत पाकर निकतम प्रति द्वंदी के रूप मे रहे ।

इसी प्रकार से उपाध्यक्ष पद के लिए कैलाश नाथ गिरी , मनीष सहाय श्रीवास्तव और बृजेश प्रताप सिंह ने अपनी जोर आजमाइश की । जिसमे मनीष सहाय श्रीवास्तव 316 मत पाकर प्रथम विजई और बृजेश प्रताप सिंह 306 मत पाकर द्वितीय स्थान पर विजई रहे ।जबकि कैलाश नाथ गिरी 248 मत पाकर निकतम प्रतिद्वंदी के रूप मे रहे ।

इसी प्रकार से महामंत्री पद के चार उम्मीद वार कृपा शंकर त्रिपाठी, सिद्धनाथ पांडेय ,धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं प्रमोद कुमार मौर्या रहे । जिसमे से सिद्धनाथ पांडेय 270 मत पाकर विजई और कृपा शंकर त्रिपाठी 207 पाकर निकतम प्रीतवंदी के रूप मे रहे |

इसी प्रकार से कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार सिंह 335 मत पाकर विजय प्राप्त की जबकि राजेश कुमार मिश्र को 235 मत पाकर निकतम रहे ।

इसी प्रकार से कनिष्ट उपाध्यक्ष पद के लिए शेष मणि प्रजापति 294 मत पाकर विजय प्राप्त की ।जबकि अरुण कुमार त्रिपाठी को 269 मत पाकर निकतम रहे ।

इसी प्रकार से संयुक्त मंत्री पद के 3 उम्मीदवार थे जो निर्विरोध चुने गये ।

इसी प्रकार से वरिस्ट करकारिणी के 6 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये ।

कनिष्ट कार्यकारिणी मे 6 पद थे जिसमे 4 निर्विरोध चुने गये बाकी 2 रिक्त है ।