📅 Published on: March 23, 2023
ओजैर खान
बढ़नी,सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी से सटे मधवानगर के ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में रंग बिरंगे परिधानों में सजे धजे नन्हें मुन्हें बच्चों ने बारी-बारी से एकल व समूह नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।
ग्लोबल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी हारून रशीद तथा विशिष्ट अतिथि मास्टर करम हुसैन इदरीसी, वरिष्ठ नेता बदरे आलम ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अकील अहमद उर्फ मुन्नू, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ शंकर, सपा के जिला सचिव खलकुल्लाह खान, निजाम अहमद आदि ने बारी बारी से अपनी अनमोल बातों को बच्चों एवं अभिभावकों के सामने रखा।
मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित समाजसेवी हारून रशीद जी ने कहा कि बच्चों के ऊपर अभिभावकों को जबरदस्ती अपनी पसंद नहीं थोपनी चाहिए की तुम्हें डॉक्टर, इंजीनियर आईएएस,आईपीएस बनना है बल्कि बच्चे के रुझान उसके पसंद के हिसाब से उसे आगे बढ़ने में उन बच्चों की मदद करनी चाहिए।
विद्यालय के प्रबंधक हाफिज एहसानुल्लाह ने कहा की वार्षिक उत्सव के आयोजन का मकसद बच्चों को शिक्षा के साथ ही कला और संस्कृति से जोड़ना भी है इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने में मददगार साबित होते हैं।
ग्लोबल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा।
वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित दर्शकों एवं अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा का सभी ने माना लोहा।
उक्त कार्यक्रम में बाहर से आए हुए मेहमानों में बरसाती यादव इंटर कॉलेज के प्रबंधक राममूरत, यादव जी डॉक्टर शराफुद्दीन साहब, मुस्तन शेरुल्लाह,डॉ विकास यदुवंशी, जयप्रकाश विश्वकर्मा, मोहम्मद आमिर, अरशद खान,मुन्नू यादव,विंध्याचल शुक्ल, युवा नेता अफरोज आलम,गौतम द्विवेदी, कमरे आलम, सहित सैकड़ों अतिथि एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।