📅 Published on: March 23, 2023
नबी हुसैन
उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक गौ संरक्षण योजना के अंतर्गत निराश्रित गोवंश छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने के जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में दिनांक 28 मार्च 2023 को प्रातः 6:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जनपद के सभी क्षेत्रों से घुमंतु छुट्टा निराश्रित पशुओं को पकड़कर नजदीकी गौशालाओं में संरक्षित करना है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत,अधिशासी अभियंता नगर पालिका /नगर पंचायत एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से सभी विभागीय अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर विकास विभाग, नगर निकाय, कृषि विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ टीम गठित करके निराश्रित गोवंश को पकड़कर नजदीकी गौशाला में संरक्षित करना है|
एवं निराश्रित छुट्टा पशुओं से मुक्त होने का प्रमाण पत्र भी संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अथवा पशु चिकित्सा अधिकारी तथा सभी नगर पालिका परिषद अथवा नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता को अपने स्तर से जिलाधिकारी महोदय के प्रति हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में दिनांक 29 मार्च 23 को जमा करना अति आवश्यक है।
इस गौ संरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को विकासखंड वार नोडल अधिकारी नामित किया गया है तथा सभी संबंधित नोडल अधिकारी विकासखंड वार खंड विकास अधिकारी एवं नगर पालिका नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी से समन्वय स्थापित कर और संरक्षण की सूचना संलग्न प्रारूप पर जिलाधिकारी महोदय को उपलब्ध कराएंगे। जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों में नामित नोडल अधिकारी नौगढ़ के महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र,बर्डपुर के जिला
समाज कल्याण अधिकारी,उसका बाजार के जिला दिव्यांगजन अधिकारी, लोटन जिला युवा कल्याण अधिकारी,जोगिया के भूमि संरक्षण अधिकारी,शोहरतगढ़ के अपर मुख्य जिला पंचायत अधिकारी,बढ़नी के सहायक आयुक्त निबंधन सहकारिता समिति, बांसी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी,मिठवल जिला प्रोबेशन अधिकारी खेसरहा के जिला आबकारी अधिकारी,डुमरियागंज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, भनवापुर के जिला पूर्ति अधिकारी,इटवा के जिला कृषि अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी सम्मिलित हैं। उक्त जानकारी पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने दी।