सिद्धार्थनगर – जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय सत्याग्रह

ज़ाकिर खान 

सिद्धार्थ नगर 26 मार्च/ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से आयोग की जाने के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नगर पालिका स्थित महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय सत्याग्रह किया।

और सब ने संकल्प लिया कि कांग्रेसका एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा। कार्यक्रम का संचालन सादिक अहमद एवं अध्यक्षता श्रीमती रंजना मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डॉ चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है।

सच नहीं बोलने दिया जा रहा है, और जो सच बोलने की कोशिश करता है उसे भाति भाति प्रकार से डराने का प्रयास इस बेलगाम और निरंकुश सरकार के द्वारा किया जाता है। राहुल गांधी के अडानी के विषय में जवाब देने के बजाय राहुल गांधी जी के लोकसभा सदस्यता समाप्त करना यही दर्शाता है।

उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू, एवं राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से कहा देश में लोकतंत्र को समाप्त करने और अपनी सरकार की छवि का बखान करने के अलावा सरकार को सही बात रास नहीं आ रही है, जिस राहुल गांधी की सजा एक गुजरात के कोर्ट ने सुनाई और उसी के ऑल में सरकार ने आनन-फानन में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी उससे बड़ी बड़ी बातें सरकार के मुखिया ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से कहीं हैं।

जिस राहुल गांधी की दादी मां और पिताजी ने देश के लिए कुर्बानी दी जिनकी मां ने कई बार प्रधानमंत्री की कुर्सी को त्यागा उन्हीं के मां को 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड जर्सी गाय और जर्सी गाय के बछड़ा जैसे शब्दों को सुनकर भी गांधीवादी विचारधारा को राहुल गांधी ने अपनाया, आज देश का हर सामाजिक व्यक्ति आस्था के साथ राहुल की गांधी के तरफ देख रहा है।

देश का हर वक्त लोकतंत्र को पसंद करता है वह इस समय याद रखते हुए सरकार को कभी माफ नहीं करेगा ।और हम कांग्रेसी सरकार के नापाक इरादे को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस सत्याग्रह में मुख्य वक्ताओं में डॉ चंद्रेश उपाध्याय, श्रीमती रंजना मिश्रा, अनिल सिंह अन्नू, सुदामा प्रसाद ,राजेश सिंह डॉक्टर प्रमोद, होरी लाल श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार राव, संतोष चौधरी, अकरम अली सिद्दीकी, दिवाकर त्रिपाठी, शौकत अली, त्रियुगी प्रसाद शर्मा, आदि की उपस्थिति रही।