सिद्धार्थ नगर : धेबरुवा थाना क्षेत्र के भूतहवा में युवक की गला रेतकर हत्या मौके पर पहुंची प्रशासन , भीड़ बेकाबू
📅 Published on: January 11, 2022
एस खान
तुल्सियापुर / सिद्धार्थनगर : ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटियार ऊर्फ भुतहवा के सिवान में मंगलवार सुबह एक लाश मिलने से हडकंप मच गया। गांव के ही एक युवक की बुरी तरह गला रेतकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची धेबरुवा पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग दौड़ लगाते हुए गांव के पूरब एक चकरोड पर जा रहे थे। इसी बीच उन लोगों ने चकरोड पर एक मोटरसाइकिल व युवक की लाश को देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी ग्रामीणों ने ढेबरुआ पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटना की चर्चा आस पास के गाँव में आग की तरह फ़ैल गयी घटना स्थल के पास कई गाँव की जनता का भीड़ जुट गया |

मृतक की पहचान मटियार ऊर्फ भुतहवा निवासी बजरंगी ऊर्फ बब्लू गुप्ता उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप हुई। बजरंगी के परिवार में कुल तीन भाई है। अपने तीन भाईयों में बजरंगी सबसे बड़ा था। एक भाई की दिमागी हालत भी खराब बताई जा रही है। बजरंगी की शादी हुई थी लेकिन छह वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक बजरंगी ने हाल ही में अपना खेत बेचा था |
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने गहनता से जायजा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


