क्षेत्र के विकास के लिए राजेश ज्ञावली ने वित्त मंत्री से किया मुलाकात

Kapilvastupost reporter 

सिद्धार्थनगर। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के वित्तमंत्री डॉक्टर प्रकाश शरण से लुम्बिनी विकास कोष के पूर्व सदस्य एव नेपाल भारत मैत्री संगठन नेपाल के पर्यटन संयोजक राजेश ज्ञावली ने काठमांडू में मुलाकात कर भारत से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भारतीय सीमा से सटे नेपाल के लुम्बिनी और कपिलवस्तु के विकास के लिए सकारात्मक बात रखी। राजेश ज्ञावली ने बताया कि कपिलवस्तु और लुम्बिनी में विकास के लिए बेहतर रूपरेखा तैयार करने एवं विकास के लिये बेहतर बजट लाये जाने की बात हुई है, वित्त मन्त्री ने आश्वासन दिया है कि लुम्बिनी और कपिलवस्तु के विकास के लिये वे प्रयासरत है। उन्हीने बताया कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत रहते हैं। और विकास के लिए जितना भी सम्भव हो सकेगा, विकास के कार्य करते रहेँगे।