कांग्रेस ने जारी की 125 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची डुमरियागंज विधानसभा सीट से श्रीमती कान्ति पाण्डेय पर जताया पार्टी ने भरोषा

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में खलबली मची हुई है वो चाहे जिस भी पार्टी से हों चुनाव लड़ने वाले नेताओं में एक असमंजस की स्थित बनी हुई है वह जल्द ही पार्टी की सूची में अपना नाम देखना चाहते है वैसे भी बहुत देर हो गयी है |

.बहरहाल उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर आज वृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देने से अन्य पार्टी प्रत्याशियों ने कुछ राहत की सांस ली है | उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने आज 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है |

इस सूची में सिद्धार्थ नगर जनपद को भी स्थान दिया गया है जारी हुई पहली सूची में जिले के डुमरियागंज विधान सभा सीट से श्रीमती कान्ति पाण्डेय को उमीदवार बनाया गया है श्रीमती कान्ति पाण्डेय सचिदानंद पाण्डेय की पत्नी है | पार्टी द्वारा उनके नाम की घोषणा पर लोगों में हर्ष का माहौल है |

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post