📅 Published on: May 2, 2023
अभिषेक शुक्ला
पैट्रियट इण्टर कॉलेज की होनहार छात्रा, अंकिता प्रजापति ने इस बार बोर्ड परीक्षा में 93% नंबर ला कर अपने माता पिता, और स्कूल का नाम रोशन कर दिया, और दिखा दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पढ़ाई का विकल्प है|
अंकिता से एक छोटे से इंटरव्यू मे कहा कि मैं पैट्रियट इण्टर कॉलेज कठेला में काफी सालों से पढाई कर रही हूँ स्कूल से प्रतिदिन GUIDENSE मिलती है स्कूल के सभी अध्यापक अच्छे हैं और योग्य है, वहा पर हर विषय अच्छे से पढ़ाया जाता है, और मैं उन्हीं लोगों के पढ़ाए और बताए गए मार्गो पर चल कर आज इस मुकाम पर पहुंची हू कि मेरा 93% मार्क आया है|
मैं अपने माता पिता, और विद्यालय के प्रिंसिपल, मिस्टर सूर्यभवन, एवम उप प्रधानाचार्य विनोद लाल, एवम वहा के वरिष्ठ अध्यापक श्यामू जी, मिश्रा जी, एवम नरेंद्र विश्वकर्मा एवम पाठक जी के आशीर्वाद से आज मुझे ज्ञान मिला है|
गुरुजन सन्देश
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा वर्ष 2023 में सफल सभी छात्र एवम छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं, एवम जो विद्यार्थी इस परीक्षा में आसाफल हुए हैं उनको भी शुभकामना, लेकिन आसफल विद्यार्थियों के लिए एक सीख है कि जो गिरते हैं वही कामयाब होते हैं, तो वह विद्यार्थी अपने आपकों को कभी कमजोर है न समझे और दुबारा तन मन धन से पढ़ाई करे और खुद को समझे कि कहां हमने गलती की है| 
उस गलती में सुधार करे, और दुबारा परीक्षा में बैठे और अच्छे अंक से परीक्षा को पास करे, और मैं यह भी कहना चाहता हूं कि आसफल विद्यार्थियों के अभिभावक अपने बच्चों को समझाए और फिर से वही प्यार, दुलार, और हिम्मत दे, जिस से बच्चो के दिमाग में कोई भी गलत भावना न आए, अन्यथा बच्चा कोई भी गलत कदम उठा सकता है, उसे आसफल से सफल हुए महापुरुष शिवा जी की कहानियों का उदाहरण दे, कुछ I.A.S. कुछ P.C.S जैसे लोगों के बारे में बताए जिस से बच्चा फिर वही जोश खरोश से पढ़ाई करे और, बेहतर अंको से पास हो ।