सिद्धार्थ नगर – बसपा की जिला स्तरीय बैठक मे जिला अध्यक्ष सहित सभी पदों के लिए मांगे गए आवेदन सांगठनिक चुनाव की आशंका

ज़ाकिर खान

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन कु. मायावती के दिशा निर्देश पर सिद्धार्थनगर जिला कमेटी विधानसभा कमेटी सेक्टर कमेटी रिव्यू करने का निर्देश देते हुवे मुख्य सेक्टर प्रभारी के. के. गौतम ने कहा की जिला अध्यक्ष सहित समपूण कमेटी का रिव्यू होना है जो भी कार्यकर्ता आवेदन देना चाहता है दे दे |

उक्त निर्देश सुनने के बाद जिला अध्यक्ष पद हेतु 5 उपाध्यक्ष पद हेतु 3 महासचिव पद हेतु 3 कोषाध्यक्ष पद हेतू 4 जिला कार्य कारिणी हेतू 5 आवेदन दिया गया |

बैठक में मौजूद मुख्य सेक्टर प्रभारी के के गौतम भरतलाल निषाद रामसूरत चौधरी ने कहा कि सभी आवेदन प्रदेश कार्यालय को भेज दिया जाएगा जो भी निर्णय किया जाएगा उसकी सूचना समय पर आप लोगों को बताया जायेगा |

इस दौरान  जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्य जिला प्रभारी सुभकरन चौधरी घनश्याम गौतम सतेंद्र गौतम ,जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद, घनश्याम शर्मा महताब अहमद विनोद कुमार राव चंद्रिका गौतम राधेश्याम गौतम हीरालाल कुरिल रामपाल गौतम विसराम चौधरी चंदबहाल गौतम रामअचल गौतम पी. आर. आजाद राम प्यारे बाबू डा. राजू इंद्रजीत गौतम अशोक कुमार बौध्द मोहम्मद कैफ सुधीराम गौतम अशीस कुमार रत्न सागर अब्दुल सलाम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।