📅 Published on: May 27, 2023
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर 27 मई 2023/आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश सिह की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनन्द एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति में जिलाधिकारी कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई।
सर्वप्रथम आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश सिह को गाड ऑफ आनर की सलामी दी गयी। इसके पश्चात आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश सिह द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया गया।
आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश सिह द्वारा सर्वप्रथम तहसील समाधान दिवस एवं थाना समाधान दिवस के बारे में जानकारी प्राप्त की। थाना दिवस एवं तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतो का समय से निस्तारण करे एवं औचक निरीक्षण भी करे तथा शिकायतकर्ता से फोन करके बात करें।
बाढ़ की तैयारी के संबध में समीक्षा की गयी। इसके पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सी.एच.सी./पी.एच.सी. के बारे में जानकारी प्राप्त की। आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश सिह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि अस्पताल समय से खुले एवं सभी डाक्टर अस्पताल पर ही रहे।
सभी अधिकारीगण समय से अपने कार्यालय में उपस्थित रहे तथा कार्यस्थल पर निवास करे जिससे आवश्यकता पड़ने पर कभी बुलाया जा सके। बरसात से पूर्व नगर पालिका/नगर पंचायतो में नालो की साफ-सफाई कराने हेतु संबधित को निर्देश दिया गया।
भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचे। अनावश्यक रूप से किसी को परेशान न करे। आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश सिह द्वारा पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था/क्राइम के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी बांसी प्रमोद कुमार, अपर उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव, प्रियंका चौधरी, तहसीलदार नौगढ़ ऋषिराम रमन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0के0अग्रवाल तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।