गायब युवक का लटकता शव बगीचे में मिला

Ozair Khan 

सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र बनगवा पड़ाईन गांव के बगीचे में पेड़ से लटकता युवक का शव मिला जिससे क्षेत्र में फैली सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान डॉ० अनिल कुमार चौबे पुत्र विंध्याचल उम्र 32 वर्ष पथरा थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव का निवासी है। मृतक के परिजनो ने हत्या की आशंका जताई हैं। मृतक अनिल कुमार अपने गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर जमुनी चौराहे पर डिस्पेंसरी की दुकान चलाता था। कल शाम करीब 8 बजे दुकान बंद करने के बाद घर नही पहुंचा था।

शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे बनगवा पड़ाइन बगीचे में पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिला। सूचना पाकर सीओ डुमरियागंज, फोरेंसिक टीम व थानाध्यक्ष पथरा अजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया तथा लाश का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया।

थानाध्यक्ष पथरा अजय कुमार ने कहा कोई परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।