सिद्धार्थ नगर – औसानपुर के 7 बच्चे इसरो स्पेस एप्लीकेशन सेन्टर द्वारा चयन पर प्रदेश मुखियासे की भेंट

विनय त्रिपाठी 

सिद्धार्थनगर – भारत सरकार के अति महत्वाकांक्षी जनपद-सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड भनवापुर के ग्राम हसुड़ी औसानपुर में जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर के अनूठे प्रयोग एवं मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत द्वारा देश की पहली ग्रामीण स्पेस लैब इसरो के माध्यम से स्थापित की गयी है।

दिनांक 04 से 10 अक्टूबर स्पेस वीक के दौरान स्पेस क्विज परीक्षा आयोजित की गयी थी, जिसमें कम्पोजिट विद्यालय, हसुड़ी, औसानपुर के 7 बच्चे इसरो स्पेस एप्लीकेशन सेन्टर, अहमदाबाद में विजिट के लिए मेरिट के आधार पर चयनित किये गये थे ।

उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित किसी ग्रामीण विद्यालय के छात्रों को इसरो द्वारा चयनित किया गया था। इस चयन के आधार पर ग्राम पंचायत हसुड़ी, औसानपुर के ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी के नेतृत्व में 02 बच्चों, 05 बच्चियों एवं 02 अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमण्डल दिनांक 19.12.2022 से 21.12.2022 को इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेन्टर, अहमदाबाद का विजिट करने का अवसर मिला था।

विगत दिनांक 17.04.2023 को पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ग्रामीण बाल क्षमता विकास हेतु जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, ग्राम पंचायत द्वारा किये गये अनूठे प्रयोगों के कारण देश की तीसरी बाल हितैषी पंचायत का पुरस्कार मा० राष्ट्रपति द्वारा विज्ञान भवन में प्रदान किया गया, जिससे सम्पूर्ण भारत में उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा।

इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी, ग्राम प्रधान एवं बच्चो/अध्यापको का प्रतिनिधि मण्डल से भेंट किया। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा जिलाधिकारी एवं ग्राम प्रधान की प्रंशसा करते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर को यह पुरस्कार मिलने से उ0प्र0 का भी नाम रोशन हुआ है।

उक्त प्रतिनिधि मण्डल में जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन के साथ दिलीप त्रिपाठी, ग्राम प्रधान, रीना त्रिपाठी, सदस्य ग्राम पंचायत, श्रिया, बाल सरपंच, गरिमा, अवन्तिका, शिवांगी, अभिलाषा, आदित्य, दीपक, राम कृपाल पासवान, अध्यापक, गोविन्द यादव, अध्यापक उपस्थित थे।

Open chat
Join Kapil Vastu Post