📅 Published on: June 12, 2023
सरकार के गलत फैसलों से हिन्दू मुस्लिम का विरोध बढ रहा है सरकार यदि हिन्दू और मुस्लिम समाज को स्पष्ट कानून जारी करदे कि हिन्दू समाज का कोई भी व्यक्ति मुस्लिम समाज की लड़कियों से शादी नहीं करेगा यदि ऐसा करता है तो सीधे तौर पर पांच वर्ष या दस वर्ष की सजा का प्रावधान हो और ठीक ऐसे ही यदि कोई मुस्लिम युवक किसी हिन्दू समाज की महिला से शादी करता है तो उसे भी सीधे तौर पर दस वर्ष की सजा का प्रावधान कर सीधा सदेश समाज में दिया जा सकता है |
लेकिन अगर ऐसा हो जाता है तो राजनीती की दुकानदारी बंद होने का खतरा है |
विनय त्रिपाठी
सिद्धार्थनगर – मिश्रौलिया थाना अंतर्गत एक गांव के दूसरे धर्म के एक शादीशुदा युवक ने यहां रहने वाली एक दलित महिला से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्ती कर ली महिला भी पहले से शादीशुदा थी।
दोनो शादी शुदा का प्रेम परवान चढ़ा तो दोनो ने प्रदेश से बाहर शादी कर ली ।
घटना की सूचना जब महिला के पति को मिली तो वह पुलिस की मदद से पत्नी को वापस लाया और 5 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया।
जबकि महिला पहले से शादी शुदा थी वह अपना फैसला कर पाने में कानूनी अधिकार रखती है बावजूद इसके मामले को धर्म परिवर्तन से जोड़कर महिला के पति ने तहरीर दी।
बहरहाल हमारा समाज शादी शुदा मर्द या शादी शुदा औरत को पति या पत्नी के रहते शादी करने की मान्यता नहीं देता है उन्हें भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझना चाहिए था। उनके इस कदम से कानूनी और समाजिक सदभाव और विश्वास को धक्का लगा है |