📅 Published on: July 2, 2023
खेत की सुरक्षा के लिए बनाए गए इलेक्ट्रिक बाड़ के लिए नहीं लगाई गई थी कोई चेतावनी बोर्ड
देवेन्द्र श्रीवास्तव उसका बाजार
उसका थाना क्षेत्र के टंडवल घाट गांव के एक किसान अपने मक्का की खेती की सुरक्षा के लिए खेत के चारो तरफ बिजली का तार लगा रखा था।
इलेक्ट्रिक फेंसिंग वाले इस खेत में एक 14 वर्षीय बालक की तार की चपेट में आने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
इस घटना के संबंध में मृतक लड़के के चाचा राजकुमार पुत्र वीरेंद्र ने मुकामी थाना पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
तहरीर के मुताबिक गांव के तीरथ यादव ने मक्का की खेत की रखवाली के लिए चारो तरफ बिजली का तार और काटा लगाया था। मृतक बालक संजय यादव धान के नर्सरी की देखरेख के लिए गया था। वह खेत के चारो तरफ घूम रहा था घूमने के दौरान करंट के सम्पर्क में आ गया।जिससे मौके पर ही उसका मौत हो गया। शनिवार को सुबह थाना उसका बाजार पीआरवी 1506 द्वारा उक्त घटना की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर थानाध्यक्ष उसका बाजार मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। पुलिस तहरीर के अनुसार तीरथ यादव के खिलाफ धारा 304 आईपीसी के तहद मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाई में जुट गई है।