📅 Published on: July 13, 2023
एस डी एम प्रदीप यादव द्वारा लेखपाल को सस्पेंड करने से क्षेत्र में प्रशासन का यह कदम चर्चा का विषय बना हुबा है और जनता अपने अधिकारों के प्रति आशान्वित भी दिख रही है।
विनय त्रिपाठी
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर | एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने काम के बदले 10 हजार रुपए लेने के आरोप में शोहरतगढ़ तहसील में कार्यरत एक लेखपाल पिंटू पासवान को सस्पेंड कर दिया ।
विदित हो शोहरतगढ़ तहसील पर कुछ दिनों पूर्व एक वीडियो हुआ था वायरल वीडियो में लेखापाल पिंटू पासवान द्वारा खतौनी में नाम सही करने के लिए 10 हजार की मांग करते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ था |
वायरल विडियो लेखपाल पिंटू पासवान का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में लेखपाल कह रहा है कि तहसीलदार व एसडीएम को भी देना पड़ता है। वायरल विडियो शोहरतगढ़ तहसील में लेखपाल के सरकारी आवास का बताया जा रहा है, जो करीब 3 सप्ताह पुराना है, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने जाँच बैठा दी थी, जांच रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम ने आखिरकार सस्पेंड कर दिया | इसी तरह रजिस्ट्रार कानूनगो, पट्टा बाबू मथुरा प्रसाद का भी वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन उन्हें कतिपय कारणों से जीवनदान मिल गया था। उक्त के सन्दर्भ में एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि जाँच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है, और उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भी भेजी जा रही है |