गरीबों मजलूमो अल्पसंख्यक का भला केवल बसपा मे -इंद्रजीत

abhishek shukla 

डूमरियागज !बहुजन समाज पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक डूमरियागज विधानसभा के सिरसिया.बरघाट. धरम पुर . शावपुरा. शिवभारी जैतपुर.आदि गांव मे किया गया|

बैठक को मुख्य अतिथि पूर्व मंडल जोन इंचार्ज इंद्रजीत गौतम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संघटन को बूथ स्तर तक चुस्त दुरूस्त करने की जरूरत है कमेटी मे जब नई जनरेशन काम करेगी तब पार्टी ज्यादा मजबूत होगी|

बैठक को संबोधित करते जिला सचिव विजयपाल कनौजिया ने कहा बसपा के सरकार मे किये गये जनकल्याण काणी कामो को गांव गांव तक पहुंचाने की जरूरत है सर्व समाज को बताना होगा की सभी जाति धर्मों के मानने वाले लोगों को सम्मान व सुरक्षा बसपा की सरकार मे था जाति धर्म की राजनीति करने वाले लोगों से सावधान रहें।

बैठक मे मुख्य रूप से
संतराम गौतम.बाबूलाल कनौजिया. बृजेंद्र कुमार दीपांकर. डॉ योगेंद्र प्रसाद. रामधन गौतम. राम चंदर यादव . बकरीदी. लवकुश.सहित अन्य लोग मौजूद रहे।