📅 Published on: July 19, 2023
नवरंगी प्रसाद यादव श्रौलिया,बांसी
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतिया चौकी स्थित एक ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों भ्रष्टाचार का हुआ शिकार।
मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम प्रधान रोजगार सेवक तथा टी.ए. हरिशंकर वर्मा के मिलीभगत से मनरेगा योजना के अंतर्गत फर्जी भुगतान कर लेने की शिकायत श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सिद्धार्थनगर को लिखित रूप से शिकायत दिया गया।
शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि अपने हिस्से की जमीन में मछली पालन के लिए लगभग पांच वर्ष पहले गड्ढा खुदवाया था।
जिसमें प्रार्थी अपने एवं अपने परिवार के जीवको पार्जन के लिए मछली पालन करते हैं।
लेकिन हमारे ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक तथा मनरेगा टी. ए.हरिशंकर बर्मा इन लोगों की द्वारा फर्जी तरीके से वर्क आईडी बनाकर बिना कार्य कराए 161000, एक लाख इकसठ हजार रुपये हड़प लिया गया।
जब शिकायतकर्ता को द्वारा मनरेगा टी. ए. हरिशंकर वर्मा से पूछने के बिना कार्य कराए आपके द्वारा कैसे एमबी बना दिया है ।
टी. ए. महोदय हरिशंकर वर्मा जी द्वारा बताया गया कि यह तो होता जाता है ।
जबकि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शासनादेश जारी किया गया है कि मनरेगा योजना के अंतर्गत ऐसे समस्त दस दस श्रमिकों की उपस्थिति नेशनल मोबाइल मार्केटिंग से किया जाए जिनका चेहरा स्पष्ट प्रदर्शित करें।
अंत में शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र देकर जांच करा कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए जिला अधिकारी महोदय सिद्धार्थनगर।
प्रार्थना पत्र देकर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया।