📅 Published on: July 22, 2023
वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत 35 करोड़ पौधो को रोपित करने का आज लक्ष्य है जिसमें शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को लुचुईया गांव में शामिल होना था कार्यक्रम में सम्मिलित होने को लेकर शोहरातगढ बी डी ओ कृतिका अवस्थी द्वारा आज फोन करके बताया गया जबकि वृक्षारोपण की तैयारी पिछले एक सप्ताह से हो रही है बावजूद बैनर में विधायक का नाम नहीं होना मैडम के कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है कि दो तीन दिन पहले इसकी सूचना विधायक महोदय को क्यों नहीं दी गई।
निजाम अंसारी
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज उत्तर प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। जिसमें आज 30 करोड़ पौधारोपण पूरे प्रदेश में किया जाना है।
जिसको लेकर शोहरतगढ़ लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा को विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के शोहरतगढ़ की बीडीओ कृतिका अवस्थी ने आज सुबह 10:05 बजे फोन करके बताया जाता है कि पौधारोपण कार्यक्रम में आपको शामिल होना है।
विधायक विनय वर्मा ने इस तरह पूर्वाग्रह पूर्ण आमंत्रण को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
उन्होंने कहा जिस दिन कार्यक्रम हो उस दिन क्षेत्र के विधायक को दस बजे आमंत्रित करने के लिए सूचना देना कहां तक सही है। मैं आपको एक बैनर संलग्न कर रहा हूं जो निश्चित ही एक-दो दिन पहले ही बना होगा। उसमें मेरा कहीं नाम नहीं है और मुझे कार्यक्रम शुरू होने के एक घंटा पहले उसमें शामिल होने के लिए शोहरतगढ़ बीडीओ द्वारा फोन किया जाता है।जबकि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परमपूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज का अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि किसी भी सरकारी कार्यक्रम में क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से समय लेकर उन्हें सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाए।
लेकिन जिले के अधिकारियों को मुख्यमंत्री जी के निर्देश की भी परवाह नहीं है।मुझे यह कहने में तनिक भी परहेज़ नहीं है कि हमारी लोकप्रियता व विकास कार्यों में तत्परता से हमारे जिले के जिलाधिकारी संजीव रंजन जी को दिक्कत महसूस हो रही है।
वह अपने मातहत अधिकारियों को पहले ही मुझे बदनाम करने के लिए हर प्रयास करने को लेकर निर्देशित किए हुए हैं।विधानसभा क्षेत्र की किसी समस्या या शिकायत के संबंध में जब भी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ या एसएचओ को फोन मेरे द्वारा किया जाता है तो उधर से ज़बाब मिलता है कि डीएम साहब का निर्देश है।
विधायक विनय वर्मा ने अपनी छवि को धूमिल करने की अधिकारियों की मिलीभगत बताते हुवे जिला प्रशासन पर कड़ा प्रहार करते हुवे कहा है कि
हमारे विधानसभा क्षेत्र के हर मामले में हस्तक्षेप करके जिलाधिकारी महोदय केवल मेरी लोकप्रिय को कम करके हमें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। जिलाधिकारी की मेरे प्रति किए जा रहे व्यवहार व आज की घटना की सूचना मैंने तुरंत ही मंडलायुक्त बस्ती को दे दिया है।
इसके अलावा इसकी शिकायत मैं शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी,अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन अनुप्रिया पटेल जी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जी से तो करुंगा ही।साथ ही अगर मुझे किसी भी मामले में बदनाम करने का कुंठित प्रयास किया गया तो उसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी की होगी।