मेरी माटी मेरा देश अभियान के क्रम हुआ चित्रकला प्रतियोगिता

Kapilvastu post reporter 

सिद्धार्थनगर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा सिद्धार्थनगर द्वारा गुरुवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद विद्यालय सहिजनवा बर्डपुर सिद्धार्थनगर में “मेरी माटी मेरा देश विषयक” चित्रकला प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमे कक्षा 08 एवं कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुद्ध विद्या पीठ इंटर कालेज बर्डपुर के पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मानव सेवा संस्थान सेवा की काउंसलर सुनीता गुप्ता रही। अतिथिगणों को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह एवं तुलसी के पौधे देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सभी बच्चो ने अपनी रचनात्मकता शैली का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार छात्रा अर्चना यादव, द्वितीय पुरस्कार प्रियंका जायसवाल एवं तृतीय पुरस्कार वंदना कन्नौजिया ने हाशिल किया। छात्रा पायल गौतम एवं सलोनी साहनी को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वम्भर नाथ पाण्डेय एवं संचालन मानव सेवा संस्थान सेवा के जिला समन्वयक जयप्रकाश गुप्ता ने किया। संग्रहालय अध्यक्ष डॉक्टर तृप्ति राय ने सभी अतिथियो एव प्रतिभागियों को आभार ज्ञापित करते हुए बच्चो को मेरी माटी मेरा देश अभियान के बारे में जानकारी दी तथा पंच प्रण एवं माटी के साथ शपथ ग्रहण करवाया। इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बच्चों को तिरंगा वितरण किया गया और 15 अगस्त को अपने घर में तिरंगा लगाने के साथ देश के अमर शहीदों के सम्मान में एक-एक मिट्टी के दिए जलाने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय संचालक मनीष चौधरी, शिक्षक जावेद खान, दिलीप चौधरी, नेहरू युवा केन्द्र के अभिषेक पाण्डेय, कमलेश कुमार चौधरी सहित भारी संख्या में छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।