नृशंस हत्या की घटना से संबन्धित वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे , भेजा गया जेल , लोटन पुलिस ने ली राहत की सास

घटना कोतवाली लोटन क्षेत्र के ग्राम बरवा का है

—————
जाकिर खान

सिद्धार्थनगर । थाना लोटन क्षेत्रान्तर्गत हुई नृशंस हत्या की घटना से संबन्धित वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे । थाना लोटन पुलिस को मिली बड़ी सफलता । अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 18.08.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष लोटन के नेतृत्व में थाना लोटन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 113/2023 अन्तर्गत धारा 364, 302 में वांछित अभियुक्त सुनील चौरसिया पुत्र अर्जुन चौरसिया निवासी ग्राम सैनुवा थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर को थाना लोटन पुलिस द्वारा देउरवा बन्धा मोड़ से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंदन लारी ने बताया कि पूर्व में घटना से संबंधित 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जेल भेंजा जा चुका है ।

वांछित गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
—————————
1- सुनील चौरसिया पुत्र अर्जुन चौरसिया निवासी ग्राम सैनुवा थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।
——————–
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
————————–
उ0नि0 चंदन थानाध्यक्ष थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर , उ0नि0 राजेन्द्र यादव, दुर्गा प्रसाद थाना लोटन , आरक्षी संजय गौतम, राहुल सिंह थाना लोटन