📅 Published on: August 18, 2023
अब्दुर्रहमान सिद्धार्थनगर
थाना कठेला समय माता क्षेत्र के ग्राम धोबहा पोस्ट धोबहा जिला सिद्धार्थनगर के अंतर्गत बुद्लधवार को लगभग सुबह 11:00 बजे दिन में राकेश पुत्र अशरफी शौच करने के लिए गांव के उत्तर नाले पर गए थे शौच के बाद आते समय पैर फिसल कर नहर में गिर पड़े |
मदद के लिए आवाज देने लगे लेकिन मौके पर वहां कोई इंसान मौजूद न था बताया जा रहा है कि राकेश पानी से बाहर नहीं निकाल पाए जिससे उनकी पानी में ही मृत्यु हो गई|
इधर परिवार वालों को खबर हुई की राकेश पानी में डूब कर मर गए हैं तो परिवार में कोहराम मच गई सब आपस में रोने बिलखने लगे लोगों का कहना है कि राकेश पहले से ही फालिज के मरीज थे इसलिए वह पानी से बाहर ना निकल पाए |
सूचना मिलने पर थाना समय माता कठेला पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ड म के लिए भेज दिया गया |