📅 Published on: August 18, 2023
इन्द्रेश तिवारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण मंत्र पर आधारित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ मे युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी एवं नेहरू युवा केंद्र सिद्धार्थ नगर के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विनय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा हमारे देशवासी बड़े उत्साह के साथ अमृत महोत्सव को मना रहे हैं। भारत देश को विकसित बनाने के लिए हम सबको प्रण लेना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित सन्दर्भकर्ता के रूप मे प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह ने विकसित भारत पर अपने विचार को रखा और कहा कि हम सबको यह प्रण लेना है कि जब हम आजादी का 100वां वर्ष मनाए तो हमारा भारत भी विकसित देशों की श्रेणी में हो। चीफ प्रॉक्टर मुकेश कुमार ने अपने उद्बोधन में गुलामी से मुक्ति विषय पर कहा कि हमे हर उस चीज से मुक्ति चाहिए जो हमे गुलामी का एहसास कराये।
बी.के सिंह ने कहा कि एकता और अखंडता को विस्तृत रूप में बताया तत्पश्चात डॉ. ए. के. सिंह ने अपनी परंपरा व विरासत पर गर्व करें व मौलिक कर्तव्य को भी याद दिलाया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. ए. के. सिंह ने किया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं को विशेष योगदान रहा। इस दौरान डॉ अमित सिंह, डॉ यू एस पी यादव, इंद्र देव वर्मा, एस एन दास प्रवीण कुमार, रत्नेश सोनी, अश्वनी कुमार सिंह बकार मोइज खान, यूनिसेफ से डी एम सी अमित कुमार शर्मा, अशोक विश्वकर्मा, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अजय कुमार गुप्त व सनूप कुमार सहित अनेक छात्र / छात्रा उपस्थित रहीं।