बांसी – सपा नेता रामकुमार उर्फ चिंकू यादव द्वारा बाइक तिंरगायात्रा में हजारों की भीड़ नौजवानों में दिखा उत्साह

nizam ansari 

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा में सपा के वरिष्ठ नेता रामकुमार उर्फ चिंकू यादव ने आज तिरंगा यात्रा निकाली इस बाइक तिरंगा यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा थामे बाइक पर सवार होकर शामिल हुए यह तिरंगा यात्रा बांसी पेट्रोल पंप से होते हुए रानीगंज चौराहा, देवियापुर, नरकटहा बांसी बाजार कस्बे मे निकाला गया |

इस तिरंगा यात्रा का समापन माधवबावू पार्क पर हुआ इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए सपा नेता चिंकूयादव ने कहा कि हम लोगो द्वारा यह तिरंगा यात्रा सिद्धार्थनगर लोक सभा क्षेत्र 60 डुमरियागंज के प्रत्येक विधानसभा मे निकाला गया है आज इसका समापन है |

पांचों विधानसभा क्षेत्र में नौजवान साथियों का उत्साह देखने को मिला यह तिरंगा यात्रा निकाला गया है भाई चारा संदेश देने के लिए ।तिरंगा यात्रा हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है इस तिंरगा यात्रा में हिंदू भाईयो व मुस्लिम भाइयों ने मिलजुल कर हिस्सा लिया सभी का मैं ध्यानवाद करता हूं।